प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी सभा के लिए गए थे। झाड़ग्राम से लौटते वक्त पीएम मोदी का काफिला कॉलेज मोड़ स्थित एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर रुका।पीएम ने यहां रुककर 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदी।प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम से खरीदी हुई झालमुड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। पीएम के इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही ये तेजी से वायरल हो गया।
पीएम मोदी की झालमुड़ी वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये झालमुड़ी वाला वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर अब तक 100 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर 6.4 मिलियन लाइक्स हैं।
टूटा 22 साल का रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का ये अंदाज खूब वायरल हो गया है। ‘झालमुड़ी’ के लिए गूगल सर्च ट्रैफिक (Google Search Traffic) 22 वर्षों में अब तक का सबसे अधिक है।
पीएम मोदी ने बच्चों को भी खिलाई झालमुड़ी
प्रधानमंत्री मोदी जब अपनी चुनावी जनसभाओं के बीच झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साव के पास पहुंचे, तो वो पीएम को अपनी दुकान पर देखकर हैरान रह गया। पीएम ने विक्रम से झालमुड़ी का दाम भी पूछा।प्रधानमंत्री ने विक्रम साव से 10 रुपए की बढ़िया झालमुड़ी देने के लिए कहा। विक्रम ने प्रधानमंत्री से पैसे देने के लिए मना भी किया, लेकिन पीएम ने उसे संजीदगी से 10 रुपए दिए।पीएम ने विक्रम से झालमुड़ी खरीदकर अपने आस-पास मौजूद बच्चों को भी खिलाई। इस दौरान झालमुड़ी विक्रेता की दुकान के पास स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे।














