भूजल सप्ताह समापन पर जल संरक्षण का लिया संकल्प,

मुजफ्फरनगर। भूजल सप्ताह (16 जुलाई से 22 जुलाई) के समापन अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में वर्ष 2026 की थीम “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित हुआ, जबकि इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर ने की। कार्यक्रम में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डॉ. मुरली भास्कर ने अपनी रचना के माध्यम से भी जल बचाने का संदेश दिया। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ष 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाकर लोगों को भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करती है। उन्होंने कहा कि कृषि, पेयजल और उद्योगों की अधिकांश आवश्यकताएं भूजल पर निर्भर हैं, इसलिए इसका संतुलित उपयोग और वैज्ञानिक प्रबंधन समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार के

‘जल संचय जनभागीदारी: कैच द रेन-2026’

अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए वर्षा जल की हर बूंद बचाने, अनावश्यक भूजल दोहन रोकने, पांच अन्य लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने और प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील की। डॉ. नीरज कुमार ने भी जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। अस्पताल प्रबंधक प्रियंका ने प्रेरक कविता के माध्यम से जल बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण विषय पर चित्रकला, गीत, कविता और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। मिस मैरी, शिवानी मजूमदार, अनामिका, काव्या और सविता को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सबा रानी ने किया, जबकि अंत में श्वेता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts