शामली: वायरल में भी प्लेटलेट्स हो रही कम

शामली। जिले में डेंगू ही नहीं वायरल बुखार से भी पीड़ितों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही है। एक सप्ताह से लेकर दस दिन तक मरीजों को कमजोरी महसूस हो रही है। जिसके कारण चिकित्सक आठ से लेकर दस दिन तक आराम करने की सलाह दे रहे हैं।जिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।शहर के फव्वारा चौक के रहने वाले आसिफ ने जिला अस्पताल में 2 सितंबर को बुखार होने पर जांच कराई । जांच में वायरल निकला। प्लेटलेट्स भी कम आई। एक सप्ताह तक कमजोरी बनी रही। डाक्टर ने हल्का खाना और आराम करने की सलाह दी थी। वहीं काजीवाड़ा की सुहाना को भी वायरल होने के आठ दिन बाद तक कमजोरी बनी रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. किशोर आहूजा का कहना है कि पिछले कुछ समय से वायरल से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ी है।हालांकि, तीव्र बुखार से ग्रस्त को ही भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है।

प्लेटलेट्स यदि 20 हजार से कम हो जाए तो गंभीर

जिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. सानिया मिर्जा का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति की प्लेटलेट्स संख्या खून में 1.50 लाख से 4:50 लाख प्रति माइक्रो लीटर होनी चाहिए। खून में 1.50 लाख प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर से कम है तो यह अल्प रक्तस्त्राव का खतरा होता है। प्लेटलेट्स अगर 20 हजार से कम हो जाए तो यह गंभीर है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts