अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर राजकीय पुस्तकालय में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजकीय पुस्तकालय परिसर, मुजफ्फरनगर में “वन और भोजन” थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने वनों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र और खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा वर्ष 2013 से अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, जल, भोजन, फल-फूल, सब्जियां, औषधियां, आश्रय, छाया और ऊर्जा जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताएं प्रदान करते हैं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में जनपद में निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन में फोरेस्टर दीपांजलि और रणजीत ने सक्रिय भागीदारी की।

इस आयोजन में राजकीय पुस्तकालय प्रभारी रणवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में वन विभाग, राजकीय पुस्तकालय स्टाफ और छात्राओं ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts