महाराष्ट्र: बारामती में फिर प्लेन हादसा, ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

पुणे ग्रामीण जिले के बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे की खबर सामने आई है. बारामती एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हादसे के बाद मौके पर राहत और जांच से जुड़ी टीमें पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.बारामती में हुए इस ताजा हादसे ने एक बार फिर एयरपोर्ट की सुरक्षा और ट्रेनिंग फ्लाइट्स के संचालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में इसी इलाके में ट्रेनिंग और चार्टर विमानों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बारामती में विमान हादसों का सिलसिला क्यों नहीं रुक रहा है?

मई में भी हुआ था ट्रेनिंग विमान हादसा

इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था. यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़ा बताया गया था. उस समय तकनीकी खराबी के बाद विमान की क्रैश-लैंडिंग हुई थी. राहत की बात यह रही कि उस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था. मई की घटना के बाद विमान की तकनीकी स्थिति और ट्रेनिंग उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे.

जनवरी में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

बारामती में इस साल जनवरी में एक बड़ा विमान हादसा भी हुआ था. बारामती एयरपोर्ट पर हुए चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया था. लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts