मानसून में घूमने का अलग ही मजा है, खासतौर पर दार्जिलिंग में. यहां कुछ ऐसी ऑफबीट जगहें हैं, जहां बारिश की बूंदे पड़ते ही नजारे जन्नत से कम नहीं लगते हैं. यही वजह है कि हर साल ज्यादातर टूरिस्ट यहां इन जगहों का दीदार करने आते हैं. इन जगहों में शामिल है लामाहट्टा,टिनचुले और चटकपुर आदि. यहां आपको धुंध से घिरे हुए पहाड़ देखने को मिलेंगे, जो किसी और दुनिया में ले जाते हैं.अगर आप इस बार मानसून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन 4 अनदेखी जगहों को अपनी इटिनरेरी में जरूर शामिल करें. यहां आकर आपको वापस जाने का दिल ही करेगा. सबसे खास बात ये जगहें सोलो ट्रैवल्स के लिए भी काफी सेफ और अच्छी मानी जाती है. ऐसे में आप अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ यहां आकर अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
लामाहट्टा को करें एक्सप्लोर
दार्जिलिंग से करीब 23 किलोमीटर दूर दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत जगह में से एक है. मानसून में तो यहां का नजारा देखने लायक होता है. यहां आपको देवदार के घने जंगल, रंग-बिरंगे फूल और बादलों से घिरी पहाड़ियां देखने को मिलेंगी, जो मन मोह लेती हैं. इसके अलावा इको पार्क तक की छोटी ट्रेकिंग भी रोमांचक अनुभव देती है. पीस पसंद करने वाले लोगों के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है.
छोटा सा गांव टिनचुले
अगर आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो बारिश को फुल एंजॉय करना चाहते हैं तो दार्जिलिंग का छोटा सा गांव टिनचुले को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां मानसून में नजारे बिल्कुल हरे-भरे हो जाते हैं. ये गांव तीन पहाड़ियों से घिरा हुआ है. सबसे खास बता यहां से आप कंचनजंगा की झलक देख सकते हैं. इसके अलावा ऑर्गेनिक फार्म और संतरे के बाग को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह जगह स्लो ट्रैवल पसंद करने वाले टूरिस्ट को काफी पसंद आती है
चटकपुर में करें मानसून एंजॉय
सेन्चल वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी के अंदर बसा चटकपुर मानसून में बादलों के बीच छिपा हुआ सा दिखाई देता है. यहां की वॉच टावर से दिखने वाला नजारा किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है. पक्षी प्रेमियों और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. आप इसे भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.
कैंटोनमेंट की करें सैर
ब्रिटिश काल का पुराना कैंटोनमेंट क्षेत्र तकदाह अपनी शांत सड़कों, ऑर्किड गार्डन और चाय बागानों के लिए जाना जाता है. बारिश के दौरान यहां चारों तरफ फैली धुंध और हरियाली एक अलग ही अनुभव देती है. कपल्स और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए यह बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन माना जाता है.























































