दिल्ली में 1 अगस्त से दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) बसों में पिंक टिकट बंद होगी. 1 अगस्त से DTC बसों में पिंक सहेली NCMC कार्ड के जरिए ही महिलाएं मुफ्त सफर कर पाएंगी. दिल्ली सरकार के मुताबिक अभी तक दिल्ली में 15 लाख पिक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं और 1 अगस्त के बाद भी अलग-अलग सेंटर पर इनको बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी.दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1 अगस्त से DTC की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को फ्री बस सफर स्कीम का फायदा उठाते रहने के लिए जरूरी तौर पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड रखना और टैप करना होगा.रेखा गुप्ता सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उसने मौजूदा पेपर-बेस्ड पिंक टिकट को धीरे-धीरे खत्म करने का फैसला किया है.
31 जुलाई तक ही महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त पिंक टिकट
DTC के एक सर्कुलर के मुताबिक, एलिजिबल महिला पैसेंजर को 31 जुलाई तक पेपर पिंक टिकट मिलते रहेंगे. हालांकि, 1 अगस्त से फ्री सफर सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके पास वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (NCMC) है और जो DTC और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS) से चलने वाली क्लस्टर बसों में चढ़ते समय उसे टैप करेंगी.सर्कुलर में कहा गया है कि जिन पैसेंजर के पास स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, उन्हें 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट नहीं मिलेंगे और इसके बजाय उन्हें रेगुलर टिकट खरीदना होगा और लागू किराया देना होगा.
सहेली पिंक कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें
सहेली पिंक कार्ड वेबसाइट पर लिखा है: पिंक कार्ड दिल्ली एप्लीकेशन प्रोसेस (ऑफलाइन) 3 मार्च 2026 से शुरू हो गया है. अभी तक, DTC पिंक कार्ड अप्लाई ऑनलाइन का कोई ऑप्शन नहीं है आप अपना कार्ड सिर्फ DC ऑफिस, SDM ऑफिस, या दिल्ली भर में ऑथराइज्ड DTC सेंटर पर ही बनवा सकते हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार में महिलाओं के DTC बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट योजना शुरू हुई थी.















