पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

अलवर – शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के बहरोड़ टी पॉइंट पर पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी सवार शैलेंद्र सड़क किनारे खड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने एक बस को ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार कई मीटर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना के बाद शैलेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शैलेंद्र सक्सेना पुत्र विष्णु सक्सेना, मातादीन पटेल वाली गली का निवासी था। पड़ोसी फौजी करण सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त शैलेंद्र बहरोड़ टी पॉइंट पर खड़ा था। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी गाड़ी वहीं खड़ी मिली।

हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच-पड़ताल जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts