जलभराव की समस्या से लोग हुए परेशान

नरैनी/बांदा। कस्बे में कई मोहल्लों में लगातार जलभराव की समस्या लोग परेशान है।जल निकासी का रास्ता न होने के कारण लोगों के रिहायशी मकानों के अंदर पानी का भराव हो गया है।पीड़ित लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को समस्या से अवगत करा निदान की मांग की है।
मंगलवार को सुभाष नगर मुहल्ले के रहने वाले श्री निवास गर्ग, ज्ञान भारती राजपूत,नन्द किशोर ब्रम्हचारी,रमाकांत,सुधाकर आदि लोगो ने क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा सहित नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर और अधिशाषी अधिकारी को बताया कि सुभाष नगर मोहल्ले में लगातार जल भराव की समस्या कायम है। बरसात के पहले साफ सफाई न होने के कारण थोड़ी बरसात में पानी का भराव हो जाता है।लगातार समस्या से जूझ रहे लोगों ने बताया कि इस सन्दर्भ में कई बार नगर पंचायत कर्मियों को सूचित कर समस्या समाधान की मांग की जा चुकी है।लेकिन निदान नहीं हुआ।परेशान मोहल्ला वासियों ने क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा को बताया कि कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ को बताया जा चुका है। समस्या निदान की गुजारिश भी की जा चुकी है।लेकिन हम लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही निदान किया। जल भराव की स्थिति से रूबरू करा मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि राकेश दीक्षित,पवन बाबू वर्मा,मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी,कुलदीप त्रिपाठी,राघवेंद्र आदि लोगो ने दौरा कर मौके पर पहुंच स्थिति देखी।साथ विधायक सहित सभी लोगों ने स्थानीय अधिकारियों सहित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को तत्काल समस्या के निदान किए जाने की बात कही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts