बुढ़ाना। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जिसमें कुल 39 मरीजों का उपचार करते हुए उनको निशुल्क दवाइयां भी दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही कई मरीज उपचार के लिये पहुंच गये थे। मेला सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक लगा। जिसमें 39 मरीजों ने अपना चेकअप कराया और निशुल्क दवाइयां दी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों की बीमारी के अनुसार उनका इलाज किया। यहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के पास मरीजों की भीड़ लगी रही। नगरीय प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोनू कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आये मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार आदि से ही पीड़ित नजर आये। मौसम असामान्य हो रहा है। ऐसे में लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को दवाओं के साथ-साथ इस बदलते मौसम से सतर्क रहने की सलाह भी दी गयी। ऐसे मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा इलाज है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस लिये कुछ जरूरी सावधानियां अपना कर सामान्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।















