पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस शानदार जीत के बाद सरबजोत सिंह स्वदेश लौट आए हैं। उन्होंने और मनु भाकर ने कोरिया की ली वोन्हो और ओ येजिन की जोड़ी को 16-10 से हराकर यह पदक हासिल किया। यह सरबजोत का ओलंपिक खेलों में पहला पदक है, और उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनके स्वदेश लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
स्वदेश लौटने पर खेल मंत्री ने किया सम्मानित
पदक जीतने के बाद सरबजोत का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़े बजाए गए। वहीं, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें सम्मानित किया। सरबजोत के स्वागत की तैयारियां अंबाला में भी जोर-शोर से हो रही हैं। वह अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृहक्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरबजोत के अलावा अर्जुन बाबुता, रमिता जिंदल, एलावेनिल वलारिवन, रिदम सांगवान, संदीप सिंह और अर्जुन सिंह चीमा भी वापस लौट आए।
The champions have landed!
Hamare Shooting ke Heroes Sarabjot Singh, Arjun Babuta, Ramita Jindal, Elavenil Valarivan, Rhythm Sangwan, Sandeep Singh and Arjun Singh Cheema waapis aa gaye hai!
Catch the rest of the Olympics live on DD Sports and Jio Cinema.#OlympicsonJioCinema… pic.twitter.com/b91M72mOjw
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2024
















