हरियाणा के सिरसा में गिरी पाकिस्तानी मिसाइल, भारत ने समय रहते किया निष्क्रिय; इलाके में मचा हड़कंप

हरियाणा के सिरसा जिले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पाकिस्तानी मिसाइल सीमावर्ती क्षेत्र में गिर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मिसाइल पाकिस्तान की ओर से गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी। भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मिसाइल को समय रहते निष्क्रिय कर दिया, जिससे किसी भी बड़े नुकसान की आशंका टल गई।

धमाके जैसी तेज आवाज सुनते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने घरों से बाहर निकलकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तुरंत इलाके में सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया और पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।गनीमत रही कि मिसाइल खुली जगह पर गिरी, जिससे जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने मलबा कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और पाकिस्तान से इस घटना पर कड़ा विरोध जताया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला गंभीर है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए। भारत सरकार ने कहा है कि वह देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं करेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts