पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान… 5 पद्म विभूषण सहित 131 हस्तियों को सम्मान

पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. नामों की घोषणा हो गई है. साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है. एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है. कला, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार मिलता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं.

एक्टर धर्मेंद्र सहित 5 को पद्म विभूषण

क्रमांक नाम फिल्ड स्टेट/देश
1 धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
2 के टी थॉमस लोक प्रबंधन केरल
3 एन राजम कला उत्तर प्रदेश
4 पी नारायणन साहित्य एवं शिक्षा केरल
5 वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक प्रबंधन केरल

अलका याग्निक समेत 13 को पद्म भूषण

क्रमांक नाम फिल्ड स्टेट/देश
1 अलका याग्निक कला महाराष्ट्र
2 भगत सिंह कोश्यारी सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स) उत्तराखंड
3 कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी मेडिसिन तमिलनाडु
4 ममूटी कला केरल
5 डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु मेडिसिन अमेरिका
6 पीयूष पांडे (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
7 एस के एम मैइलानंदन सामाजिक कार्य (सोशल वर्क) तमिलनाडु
8 शतावधानी आर गणेश कला कर्नाटक
9 शिबू सोरेन (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स) झारखंड
10 उदय कोटक व्यापार एवं उद्योग (ट्रेड एंड इंडस्ट्री) महाराष्ट्र
11 वी के मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स) दिल्ली
12 वेल्लापल्ली नटेसन सार्वजनिक मामले (पब्लिक अफेयर्स) केरल
13 विजय अमृतराज स्पोर्ट्स अमेरिका

..

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts