ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को होली के दौरान मुसलमानों को घर के अंदर रहने या खुद को ढकने की दी जा रही नसीहत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस तरह की सलाह को गलत बताते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को डरने या छिपने की जरूरत नहीं है।
ओवैसी ने कहा, “हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार हैं और किसी को भी इस तरह के डर के माहौल में नहीं जीना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी समुदाय को दूसरे से डरने की जरूरत नहीं है। ओवैसी ने इस तरह की नसीहतों को बेवजह का डर फैलाने वाला बताया और कहा कि मुसलमानों को अपने अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहना चाहिए।AIMIM प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों की ओर से होली के दौरान मुस्लिम समुदाय को घरों में रहने की सलाह दी जा रही थी। ओवैसी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।















