वक्फ विधेयक को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस विधेयक के जरिए अपनी राजनीति साध रही है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चोट कर रही है। ओवैसी ने कहा कि सरकार को बैसाखियों की जरूरत पड़ रही है, तभी वह ऐसे कानूनों के सहारे आगे बढ़ रही है। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिससे संसद में बहस तेज हो गई।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर वे बीजेपी का समर्थन करते हैं, तो मैं उन्हें सावधान और चेतावनी दे रहा हूं कि मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. आप एक असंवैधानिक विधेयक का समर्थन कर रहे हैं जो मुस्लिम वक्फ बोर्ड को हमेशा के लिए खत्म कर देगा, जो हमारी मस्जिदों, दरगाहों को छीन लेगा. चंद्रबाबू नायडू तिरुपति देवस्थानम से गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाना चाहते हैं. वह गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम वक्फ बोर्ड का सदस्य क्यों बनने दे रहे हैं?
संपत्ति पर दावा खत्म हो जाएगा?
ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के तहत जिलाधिकारी को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति मानने से इनकार कर सकता है. इससे मुसलमानों का उस संपत्ति पर दावा खत्म हो जाएगा. ओवैसी के अलावा भी तमाम इस्लामिक संगठन इस विधेयक को लेकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं. दूसरी तरफ बीजेपी इस विधेयक को लेकर विपक्ष पर भ्रामकता फैलाने का आरोप लगा रही है.















