गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, 14 की मौत, 16 घायल

गुजरात के विभिन्न इलाकों में हुई तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार समीक्षा बैठकें कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts