शाहपुर: क्षेत्र के ग्राम पलड़ी में जिला पंचायत द्वारा कराएं गए आधा दर्जन से अधिक कार्यो का उद्धघाटन जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी व अन्य द्वारा किया गया। सभी कार्यो की अनुमानित लागत लगभग 65 लाख रुपये है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी में जिला पंचायत विभाग द्वारा कराएं गए लगभग 65 लाख रुपये लागत के विकास कार्यो का विधिवत रूप से उद्धघाटन किया गया। शुक्रवार को देर शाम गंब में आधा दर्जन से अधिक विकास कार्यो का उद्घाटन करने के बाद जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के मार्गदर्शन मे गांव पलड़ी मे जिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया उनमें रठान पर मिट्टी खड़ंजा जिसकी लम्बाई 350 मीटर, लागत साढ़े छह लाख, पलड़ी पानी टंकी से भट्टे की ओर मिट्टी खड़ंजा लम्बाई 300 मीटर, लागत छह लाख, सैनी एग्रो फार्म से चौराहे तक मिट्टी खड़ंजा लम्बाई 250 मीटर लागत पांच लाख, प्राचीन शिव मंदिर से खेतों को नाला निर्माण जिसकी लम्बाई 250 मीटर, लागत तरह लाख, बीजू कश्यप के घर से मुख्य मार्ग तक आरसीसी लम्बाई 105 मीटर जिसकी लागत तीन लाख, मंदिर पर इंटरलॉक कार्य लागत पांच लाख, रठान पर काली सड़क लागत 18 लाख रुपये, रठान पर आरसीसी 100 मीटर, लागत छह लाख रुपये का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान सहकारी संघ के उप सभापति बाबूराम सैनी, नरेंद्र सैनी, धर्मपाल सैनी, सुशील सैनी, लाल्ला, सुंदर सैनी, बिरशपाल, जोनी बालियान, बृजपाल, छोटू सैनी, पंकज सैनी, मास्टर राजपाल सैनी, डा. नीटू सैनी, संजय सैनी, सुरेंद्र सैनी, मिंटू, सुन्दर मुनीम, अश्वनी मंडल अध्यक्ष, सुरेश कश्यप, राजा सैनी, अंकित, राजू, दीपक, आदि मौजूद रहे।















