जनपद में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में, माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संदर्भ में प्रशासन और।शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्देशित स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में मतदान प्रतिशत की वृद्धि करने तथा प्रत्येक मतदाता में मतदान के कर्तव्य के अर्थ को समझाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक डा.धर्मेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य् डॉ सविता सिंह के दिशा निर्देशों के क्रम में मासिक स्वीप कार्यक्रम के अंतिम चरण की कार्य योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन दौड़ राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर नुमाइश ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। दौड़ के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts