बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज, बाँदा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा के तत्वावधान में एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के सभी आमजन को विधिक सशक्तिकरण बनाने हेतु मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी आमजन को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना एवं उनको प्राप्त नि:शुल्क कानूनी सेवाओं व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। शिविर का शुभारम्भ अल्पना, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में जिला प्रशासन की ओर से जे. रीभा – जिलाधिकारी बाँदा, पलाश बंसल – एस.पी. बाँदा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार, प्रधानाचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय प्रदीप कुमार एवं सदर तहसीलदार बाँदा विकास पाण्डेय के साथ समस्त सम्मानित न्यायायिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लगभग 45 विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी परियोजनाओं/योजनाओं की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु लगाए गये स्टालो का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 120 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चेक व विकलांग उपकरण आदि वितरित किये गये।
शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पुलिस की कार्यप्रणली, साइबर क्राइम, बच्चों के अधिकारों आदि पर व्यख्यान किया। उनके द्वारा 4 लाभार्थियों को हेलमेट वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा अर्पिता सिंह प्रथम उपस्थित रही। न्यायालय के कर्मचारीयों में रामनरेश यादव, भारत भूषण वर्मा, जीतेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, स्वामित्र श्रीवास्तव, राशिद अहमद, रहमान अली आदि उपस्थित रहे।























































