भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर,जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० गजेन्द्र कुमार व उप जिलाधिकारी सदर‚ निकिता शर्मा द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 15 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार सदर सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
















