अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण का मौका, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सामूहिक प्रशिक्षण योजना संचालित की जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यालय उद्यमिता विकास अनुभाग-09, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देशों के क्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल चार माह की अवधि का होगा। इसमें एक माह का सैद्धांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। गैर तकनीकी ट्रेड, जैसे टेलरिंग आदि में प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है, जबकि तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी प्रशिक्षण योजना में शामिल होने के लिए अपना आवेदन www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने पात्र युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts