बांदा। मोरंग खदान संचालक का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है जिसके चलते बेचारे किसान इधर उधर भटक रहे हैं और मोरंग खदान संचालक अपनी मन मानी से बीच खेत से जबरन मोरंग भरे हुए ट्रकों का परिवहन कर रहे हैं द्य मामला मरौली गाँव का है जहां के रहने वाले किसान नत्थू पुत्र मंगलिया,राम मूअर्ट पुत्र रामसेवक और बच्चा पुत्र मेदवा और भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी सहित जिला अधिकारी के यहाँ शुक्रवार को शिकायती पात्र देकर बताया की मरौली खंड संख्या 4 मोरंग खदान के संचालक द्वारा जबरन हमारे खेत से मोरंग भरे हुए ट्रकों का परिवहन कर रहे हैं और जब हम लोग रोकते हैं तो हमें बंदूक के बल पर गाली गलौज और मारने की धमकी देते हैं द्य वही किसानों ने बताया की हमारी खेती में जो फसल लगी हुयी है उसको भी मोरंग खदान संचालक नष्ट कर रहे हैं अब ऐसे में हमारी फसल बर्बाद हो जायेगी तो हम लोग तो भूखे ही मर जायेंगे द्य लेकिन जब शिकायती पत्र दिया जा रहा अथा तो उस समय डीएम कार्यालय में मौजूद नही थी जिसको लेकर शिकायती पात्र को सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया है वही सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है वही मौजूद किसानों ने कहा की अगर सोमवार तक हमारी फसल बर्बाद होने से नही बचाया जाता और हमारे खेत से हो रहे परिवहन को नही रोका जाता तो हम लोग आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेंगे द्य वही इस मौके पर सैकड़ों किसान और किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे।















