कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने एकमत होकर महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट, 2005 (MGNREGA) के नाम को बदलने के केंद्र सरकार के कदम की निंदा की. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट से पूछे बिना मनरेगा का नाम बदला गया. केंद्र में वन मैन शो चल रहा है. मनरेगा का नाम बदले जाने के खिलाफ कांग्रेस ने कांग्रेस 5 जनवरी से पूरे देश में ‘MGNREGA बचाओ अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है.
मनरेगा का नाम बदले जाने पर राहुल गांधी का हमला
उन्होंने कहा कि यह डॉयरेक्ट राइट बेस्ड्स के कॉन्सेप्ट पर हमला है. फेडरल स्ट्रक्चर और राज्य पर भी हमला है. यह स्कीम अधिकार राज्य से लेकर केंद्र को देता है. इससे देश को नुकसान होगा. गरीब जनता को नुकसान होगा. उनको दर्द पहुंचेगा और उनको कष्ट होगा. यह निर्णय सीधे पीएम ऑफिस से लिया गया है. बिना मंत्री और कैबिनेट से पूछे लिया गया है.उन्होंने कहा कि आज की हालत क्या है. वन मैन शो चल रहा है. जो भी नरेंद्र मोदी करना चाहते हैं. वही हो रहा है. पूरा फायदा वही- तीन अरबपतियों के लिए है. यह प्रोग्राम ध्वस्त हो जाएगा. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.
मनरेगा के खिलाफ CWC में निंदा प्रस्ताव पारित
खरगे ने कहा, “आज नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में, हमने एकमत से केंद्र सरकार के उस कदम की निंदा की, जिसमें MGNREGA का नाम और स्ट्रक्चर बदलकर एम्प्लॉयमेंट गारंटी प्रोग्राम की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की गई है.”शनिवार को, कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) हेडक्वार्टर में CWC मीटिंग की अध्यक्षता की. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी के दूसरे सीनियर नेता इस मीटिंग में मौजूद थे.























































