शिवरात्रि पर डॉ. वीरपाल निर्वाल ने काँवड़ लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भाजपाईयों के साथ शुकतीर्थ गंगा घाट से गंगाजल लेकर काँवड़ यात्रा के रूप में प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

बुधवार को पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा घाट पर शिवभक्तों ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। इसी क्रम में डॉ. निर्वाल ने भी गंगाजल पात्र में भरकर नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर शिवशंकर व नंदी महाराज का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान डॉ. निर्वाल ने कहा कि किसी कारणवश नीलकंठ महादेव मंदिर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, लेकिन शुकतीर्थ के साथ-साथ इस प्राचीन सिद्धपीठ का भी शीघ्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने जनपद में काँवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, संजय कौरी, महिपाल राठी, प्रदीप निर्वाल, अजय कृष्ण शास्त्री, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, राजकुमार प्रधान, कृष्णपाल सिंह, राजेशपाल, रीतापाल और राजकुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts