पुलिस स्मृति दिवस पर CM विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  माना रायपुर स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद पुलिस जवानों को नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस के अदम्य साहस, पराक्रम और त्याग को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की चौबीसों घंटे की निष्ठा और अनुशासनपूर्ण सेवा के कारण ही आज समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान व कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और उनके परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह में शहीद जवानों के नाम पुकारकर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts