जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करने के बाद जब अब्दुल्ला मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान दिया है कि कश्मीर उनके देश की जीवन रेखा है और एक दिन इसका हिस्सा बनेगा।उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए कहा हमें लेकर क्या करेंगे? उनके पास जो है, उनसे वही नहीं संभल रहा। जम्मू कश्मीर के बजट में अब्दुल्ला मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, छात्रों के लिए पूरी फीस माफ करने के बड़े वादे किए हैं।
POK असेंबली में शरीफ दिया था बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की असेंबली में ये टिप्पणियां की थीं, जब देश ने ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाया। यह कहते हुए कि वह पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर में हमारे भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आए हैं। इस मौके पर शरीफ ने याद दिलाया था कि मोहम्मद अली जिन्ना ने कश्मीर को देश की जीवन रेखा घोषित किया था। शरीफ ने दावा किया कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। गौरतलब हो कि भारत ने बार-बार कहा है कि जम्मू और कश्मीर था। यह है, और हमेशा रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहले कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है और देश उसे वापस लेगा।
मूड में दिखे उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने जहां पाकिस्तान के पीएम पर तंज कसा तो वहीं वह विधानसभा में भी अलग मूड में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब भी कुछ जम्मू कश्मीर के लिए अच्छा होता हैं तो मैं शुक्रिया अदा करता हूं। अब्दुल्ला ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और अमित शाह समेत केंद्र सरकार की तारीफ करता हूं तो कांग्रेस के हमारे साथियों को अच्छा नहीं लगाता है। अब्दुल्ला ने जब भी वह प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं, तो कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा नाराज़ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो जम्मू-कश्मीर के लिए किए गए अच्छे कामों को मानने में हिचकिचाएं। गौरतलब हो कि कई मौकों पर अब्दुल्ला पीए मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वंदे भारत चलाने पर अब्दुल्ला ने तगड़ी तारीफ की थी। उसे वक्त पर उसके कई मतलब निकले गए थे।















