पानी की समस्या को लेकर पुराने शहर में दौड़े अफसर

अलीगढ़।महानगर में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या के निस्तारण को सुबह नगर निगम के अफसरों ने पुराने शहर में दौड़ लगाई. सराय रहमान, गिल्लू वाली गली, मानिक चौक, जीटी रोड समेत अन्य स्थानों पर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जनता से संवाद किया.

कहा कि पानी की अधिक डिमांड, हन व विद्युत आपूर्ति में बाधा के कारण पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है.

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने टीम के साथ सुबह दर्जन से अधिक मोहल्लों का भ्रमण किया. वार्डों में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों को तत्काल जोड़ने के निर्देश दिए. सराय रहमान में पार्षद व वार्ड की जनता से पानी को लेकर संवाद किया. लोगों ने कहा कि सुबह के समय आखिरी छोर तक पानी नहीं आता है. पानी का प्रेशर कम हो जाता है. इसके अलावा हैंडपंप खराब पड़े

हैं और कुछ स्थानों पर सबमर्सिबल लगाने की जरूरत है. कुंदन नगर में खराब मिली मोटर को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए. बिजली कटौती, लो वोल्टेज व पानी की डिमांड से बिगड़ी स्थिति नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जनता से संवाद करते हुए कहा

कि गर्मी के कारण पानी की डिमांड अधिक बढ़ गई है. पानी का हन तेजी से आ रही है. इसके साथ बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण नलकूप सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं. पानी के ओवरहेड टैंक लो वोल्टेज के करण नहीं भर पा रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रही है.

सराय रहमान में गांधी पार्क से होती है आपूर्ति

जीएम जल मो. अनवर ख्वाजा ने बताया कि सराय रहमान में पेयजल आपूर्तिगांधी पार्क अवर जलाशय से सुबह व शाम को की जाती है. इसके अतिरिक्त शिवपुरी एवं सराय रहमान कब्रिस्तान में नलकूप स्थापित हैं, जिनसे सराय रहमान एवं अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सीधे जलापूर्ति की जा रही है.

6 स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई

सराय रहमान की कुछ गलियां जीटी रोड की ओर हैं, इनके अंतिम छोर तक जलापूर्ति की मांग में वृद्धि होने के कारण समुचित मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. 6 स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. जिसमे जाटव वाली गली, सराय रहमान गली नं0 1, कैथो वाली गली, सराय रहमान अरशद पतंग वाले के सामने, सराय रहमान गली नं0 3, सराय रहमान खिल्लू वाली गली में सबमर्सिबल लगाया जा रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts