घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे अधिकारी और कर्मचारी

बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।सर्वे के दौरान घरों के बाहर जागरुकता स्टीकर भी चस्पा कराए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को घर के आसपास सफाई रखने, नालियों में पानी जमा न होने देने, कूलर ओर फ्रीज की ट्रे की नियमित सफाई करने, रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ़ सरूचि शर्मा ने मॉनिटरिंग की। उन्होंने गांवों में जाकर लोगों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बारे में जानकारी भी ली। इसके अलावा लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान का जिला स्तर से सत्यापन भी कराया जा रहा है।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts