ओबामा को बिना कुछ किए मिला अवॉर्ड: डोनल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए ट्रंप ने न सिर्फ इच्छा जाहिर की है, बल्कि उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना की है।ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह पुरस्कार बिना किसी वजह मिला था।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, गाजा में शांति स्थापित करने और “आठ युद्धों” को समाप्त करने में अपनी उपलब्धि का बखान किया। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने यह सब किसी पुरस्कार के लिए नहीं किया।

कुछ न करने के लिए ओबामा को मिला पुरस्कार

ट्रंप ने शिकायत किया कि ओबामा को राष्ट्रपति बने हुए कुछ ही महीने हुए थे जब उन्हें नोबेल मिला था। उन्होंने कहा कि ओबाम को यह पुरस्कार कुछ न करने के लिए मिला। ओबामा को यह पता भी नहीं था कि क्या – वे चुने गए। ट्रंप ने ओबामा पर “कुछ नहीं करने” और “हमारे देश को बर्बाद करने” का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार ओबामा को हमारे देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करने के लिए दिया।”

2009 में ओबामा को मिला था नोबेल

गौरतलब है कि 2009 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था। इस दौरान ओबामा के कार्यकाल के आठ महीने ही पूरे हुए थे। ओबाम को नोबेल पुरस्कार दिए जाने के फैसले से कई लोग हैरान रह गए थे। कुछ लोगों ने तर्क दिया था कि नोबेल के लिए ‘मानदंड और ऊंचे होने चाहिए।

मैनें आठ युद्ध रोके है…

ट्रंप ने कहा कि ‘मैंने आठ युद्ध रोके हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति को जो करना है, वो करेंगे। वे जो भी करेंगे, ठीक है। मैं यह जानता हूं कि मैंने ये कोई पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने बहुत से लोगों की जान बचाई।’

खुद ही कर लिए नामित

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर अपने व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर बताते रहे हैं। पिछले ही महीने उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा करते हुए खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर लिया था। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने “सात अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया है।” हैरानी की बात यह कि जिन देशों में युद्ध विराम का श्रेय ट्रंप ने लिया, उसमें युद्ध विराम कराने में उनकी भूमिका पर संबंधित देशों ने विवाद खड़ा किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts