घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर दिनदहाड़े एनआरआई (NRI)को गोली मार दी। हमलावरों ने मां और बेटे के सामने इस घटना को अंजाम दिया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ जोड़कर बच्चा बोला- अंकलजी पापा को मत मारो।

यह घटना पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव की है। दो हमलावर बाइक से आए और फिर एनसीआई के घर के अंदर घुस गए। आरोपियों ने बंदूक निकाली और एनआरआई सुखचैन सिंह पर 3 गोलियां चलाईं। इस दौरान मां और बेटे हमलावरों से दया की भीख मांग रहे थे। बच्चे ने कहा- अंकलजी पापा को मत मारो।

गोलीबारी में घायल हुआ एनआरआई

बताया जा रहा है कि एनआरआई सुखचैन सिंह अमेरिका में रहता है और कुछ दिनों के लिए अपने गांव आया था। गोली लगने से घायल एनआरआई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानें क्या बोले ससुर सुखदेव सिंह?

एनआरआई पर गोलीबारी की घटना को लेकर उनके ससुर सुखदेव सिंह ने कहा कि हमलावर उनके आवास में घुस गए और बंदूक की नोक पर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए। इस मामले में एनआरआई की पूर्व पत्नी के परिवारवाले शामिल हो सकते हैं।

पत्नी ने सख्त कार्रवाई की मांग की

एनआरआई की पत्नी अमनदीप कौर ने कहा कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने भी एनआरआई की पूर्व पत्नी के परिजनों पर संदेह जताया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सुखबीर सिंह बादल ने सरकार पर साधा निशाना

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है। शनिवार सुबह अमृतसर साहिब के दुबुर्जी निवासी एनआरआई सुखचैन सिंह के घर पर बदमाशों ने गोलीबारी की। मां अपने बेटे को बचाने के लिए और मासूम बच्चा अपने पिता को बचाने के लिए हाथ जोड़ रहा है, लेकिन बेरहम बदमाश एक नहीं सुन रहे हैं। सीएम भगवंत मान के राज्य में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, पंजाबी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts