मुजफ्फरनगर। सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि राजनीतिक दलों और गन्ना किसानों की लगातार मांग के बावजूद भाजपा सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में केवल 30 रुपये की बढ़ोतरी करना किसानों के साथ धोखा और मजाक है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ती लागत के कारण किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं, ऐसे में गन्ना मूल्य में कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। साजिद हसन ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी भाजपा सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया था। आज जब फसल की लागत कई गुना बढ़ चुकी है, तब भी किसानों को उचित मूल्य न देना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इस किसान विरोधी कदम की निंदा करती है।















