बांदा। दो वर्षों से लगातार बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित होने पर गांव वालों ने मुख्य मंत्री पोर्टल में इसकी शिकायत की जिसको लेकर जिले से बी आर सी तक हलचल मच गई जिस जिला अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए विद्यालय संचालक के विरुद्ध कार्यवाही और विद्यालय को बंद करने को आदेश दिए थे।
मामला महुआ ब्लाक के मनीपुर गांव का है जहां पर जे एम जे इंग्लिश मीडियम विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त संचालित था जिसको लेकर क्षेत्रीय और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्य मंत्री पोर्टल में की थी जिस पर बी ई ओ विनोद कुमार पटेरिया महुआ ने अपनी आंख में लिखा था कि यहां कोई विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त संचालित नहीं है जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी यहां की जिस पर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए जिसके तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम त्रिपाठी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कार्यालय को सूचित करने को कहा जिस पर बी ई ओ महुआ विनोद कुमार पटेरिया द्वारा शुक्रवार को दोपहर 11 बजे मनीपुर गांव जाकर देखा तो मौके पर जे एम जे इंग्लिश मीडियम विद्यालय संचालित था और 40 बच्चे शिक्षण ग्रहण कर रहे थे जो कि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित पाई गई जिसमे सर्व प्रथम नोटिस देते हुए बताया कि तुरंत विद्यालय को बंद कराया जाए जिस पर मौके पर संचालक राहुल सिंह उर्फ रणधीर सिंह मौजूद थे और अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थी और तुरंत ग्राम प्रधान को बुलाया और मनीपुर कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नफीस अहमद और ग्रह स्वामी को बुलाकर विद्यालय में ताला लगवाया और विद्यालय के गेट में एक नोटिस भी चस्पा की जिसमे साफ साफ लिखा हुआ है कि बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 के अंतर्गत गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पर 1 लाख रुपए का जुर्माना किया जाता है और अगर इसके बावजूद विद्यालय संचालित पाया जाता है तो प्रतिदिन 10 हजार का जुर्माना लगाने और प्राविधिक कार्यवाही करने के नियम के तहत कार्यवाही की जाती है। वहीं भवन स्वामी को भी नोटिस देकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय बिना मान्यता के नहीं संचालित होगा अन्यथा की स्थित में भवन स्वामी पर भी कार्यवाही की जाएगी। वहीं नोटिस देते हुए विभाग ने यह भी कहा है कि अगर आपको विद्यालय संचालित करना है तो आप पहले मान्यता प्राप्त करें जो सरकार के नियम के तहत है और इसके बाद ही विद्यालय का संचालन करें। वहीं मौके पर ग्राम प्रधान पति शंकर लाल,गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक राहुल सिंह, गृह स्वामी,कंपोजिट विधायक मनीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नफीस अहम,कंपोजिट विद्यालय बड़ोखर बुजुर्ग के सहायक अध्यापक सुधीर श्रीमाली सहित बी ई ओ महुआ विनोद कुमार पटेरिया मौजूद रहे।















