दक्षिण कोरियाई लेखिका हेन कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह सम्मान काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया है. उनके किताबों में ‘द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं. हेन का जन्म 1970 में ग्वांगजू में हुआ था. उनके पिता एक फेमस उपन्यासकार हैं. अपने लेखन के साथ-साथ, उन्होंने खुद को कला और संगीत के लिए भी समर्पित किया है.















