भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जनपद के विभिन्न विद्यालयो मे नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियो का आयोजन किया गया।जिस में शासन के निर्देशानुसार जनपद के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मे प्रार्थना सभा में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा मनि ने आज का सुविचार प्रस्तुत किया। जो अपनी असफलताओं से सीख कर आगे बढ़ते हैं वही इतिहास रचते हैं,प्रार्थना सभा में ही छात्राओं को प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने महिलाओं में लौह तत्व की उपयोगिता को समझाते हुए सभी छात्राओं को आयरन की टेबलेट के साथ आयरन युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड,चना आदि को अपने आहार में शामिल करने के लिए कहा।इसी क्रम मे शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर बुढ़ाना रोड खतौली में संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मण्डल द्वारा 22 अगस्त तक चलने वाले संस्कृत सप्ताह के पंचम दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे आज की सभा के मुख्य अतिथि नगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद अपने विषय में प्रकांड विद्वान श्रीप्रकाश पाठक रहे, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कृष्ण गोपाल शर्मा ने आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया सबसे पहले माता सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना की गई। फिर छात्रों द्वारा वेदपाठ ,संस्कृत में गीत, श्लोक , और छात्रों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए वरिष्ठ आचार्य ने आज का विषय महर्षि पाणिनि, महर्षि वाल्मीकि , महर्षि वेदव्यास जी की कृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके लिखे वेद ,पुराण ग्रन्थ आदि बड़ी बड़ी रचनाओं पर बहुत सुन्दर ढंग से समझाते हुए आशीर्वचन दिए l सभी अध्यापक मौजूद रहे l विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया फिर शान्ति पाठ कर सभा का विसर्जन किया गया l















