बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन पर बांदा जिला इकाई की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय पीली कोठी में जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम एवं महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल के तत्वाधान में आयोजित हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तीनों जिलाध्यक्षों तथा समस्त पदाधिकारियों की सहमति से राजकुमार राज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बांदा को मैन बाडी का जिला संरक्षक घोषित किया गया साथ ही अमित सेठ भोलू को युवा विंग का जिला संरक्षक एवं महिला मंच से जिला संरक्षक के रूप में श्रीमती विनोद जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया एवं सभी ने दोनों पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाइयां दी। इस मौके पर नवनियुक्त जिला संरक्षक राजकुमार राज जी एवं युवा जिला संरक्षक अमित सेठ भोलू जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी ने हम पर जो भरोसा दिखाया है हम उसका सम्मान करते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा जी को बहुत बहुत धन्यवाद देते है, उन्होंने आगे कहा कि हम परिषद के बेहतरीन भविष्य के लिए आगे बढ़कर कार्य करेंगे और जो भी कठिनाइयां सामने आएंगी उनका हम सब मिलकर एक साथ मुकाबला करेंगे। इस दौरान पत्रकार एकता पर विशेष बल दिया गया और कहा कि पत्रकार समाज का आईना है और यह समाज के बेहतर कल के लिए एकसाथ मिलकर कार्य करें यह बहुत जरूरी है इसलिए सभी लोग मिलकर कार्य करें जिससे और भी ज्यादा बेहतर कार्य होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम एवं महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने सभी को एक साथ रहकर तथा पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संध्या धुरिया, मितेश कुमार, पूरन राय, संदीप पटेल, सत्यनारायण निषाद, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, नवल तिवारी, आमोद कुमार, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, नरेश निगम, राजकुमार, जीवेश प्रकाश, अमर सिंह, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण लोग मौजूद रहे।















