हंगामे के कारण नहीं बोल पा रहे नए सांसद, ये उनके साथ अन्याय: PM मोदी.

संसद की कार्यवाही बाधित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि संसद में नए सांसद बोल नहीं पा रहे हैं. पीएम मोदी की NCPI और शिवसेना के सांसदों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक में ये बातें कहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी संसद के डिबेट में हिस्सा लिजिए. संसदीय इतिहास को पढिए,जानिए और समझिए. उन्होंने बताया कि संसद में इतिहास को लेकर बहुत सारा मैटेरियल है डिबेट में तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल करिए.अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए. पीएम मोदी ने कहा कि राज्य आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढेगा. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के 7, NCPI के 20, NCP(अजित पवार) के 2 , उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसदों ने पीएम मोदी से नाश्ते पर मुलाकात की.

पीएम मोदी ने सांसदों को संसदीय क्षेत्रों में विकास का दिया मंत्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें. क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें. प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर के योगाभ्यास के बारे में भी प्रधानमंत्री ने जानकारी ली. पीएम ने कहा कि अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रही तभी दे की सेवा कर सकेंगे. गरीब मजदूर किसान सबसे मिलें , सबकी समस्या जानें.

पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा अपडेटेड रहें. हमारी सरकार से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास नहीं हुआ था पर हमको पूर्वोत्तर समेत देश के विकास को ऊंचाई पर ले जाना है. हम सांसदों की संख्या बल के आधार पर किसी दल को महत्व नहीं देते बल्कि हमारे लिए एक सासंद या एक सांसद वाला दल भी महत्वपूर्ण है और हम उसको उतना ही महत्व और सम्मान देते है जितना कि कई सांसदों वालों दल को.

‘नए सांसदों को नहीं मिल पा रहा बोलने का मौका’

पीएम मोदी ने कहा हमको एनडीए को मजबूत करना है और एनडीए बनकर देश का विकास करना है. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलनी चाहिए, क्योंकि ये लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है. प्रधानमंत्री ने संसद की कार्यवाही बाधित होने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हंगामे के कारण नए सांसदों को सदन में बोलने का अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है. पीएम ने कहा कि हमने संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से भी बात की है, पर सदन में हंगामे के चलते ना उनके सदस्यों को बोलने का मौका मिल रहा है ना हमारे सदस्यों को.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts