NEET PG 2026 एडमिट कार्ड 25 अगस्त को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड.

नेशनल एंट्रेंंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) PG 2026 एडमिट कार्ड को लेकर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) का नया अपडेट है. NBEMS की तरफ से पहले 24 अगस्त को नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाना था, लेकिन अब NBEMS ने एडमिट कार्ड जारी करने की नई तारीख का ऐलान किया है. NBEMS अब 25 अगस्त को NEET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा. एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता हैआइए जानते हैं कि NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड किए जा सकता है. जानते हैं कि NEET PG 2026 का आयोजन कब होना है. जानेंगे कि आखिर क्यों एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है.

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैंNEET PG 2026 एडमिट कार्ड

नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 25 अगस्त को NEET PG 2026 एडमिट कार्ड का लिंक जनरेट करेगा. लिंक जनरेट करने के बाद कैंडिडेट्स अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी चेक कर लें. किसी भी तरह की गलती होने पर सुधार के लिए तत्काल NBEMS से संपर्क करें. आइए, जानते हैं कि कैसे NEET PG 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है.

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे NEET PG 2026 सेक्शन पर जाएं.
  • NEET PG 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा, उसमें जरूरी लॉगिन डिटेल्स, जैसे यूज़र ID और पासवर्ड दर्ज करें.
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट का बटन दिखाएं.
  • NEET PG 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड का डाउनलोड करें, प्रिंटआउट लें या भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें.

30 अगस्त काे प्रस्तावित है NEET PG 2026

NEET PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त को प्रस्तावित है. सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए पहले 24 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन असम और मेघालय से जुड़े अनुरोधों और कुछ जरूरी बदलावों को देखते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बदली गई है. अब NEET-PG 2026 के एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे. NBEMS ने कैंडिडेट्स को अफवाहों और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts