नीरज शर्मा बने रामगढ़ भाजपा मंडल मंत्री, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने दी बधाई

रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी एवं जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता की सहमति से नीरज शर्मा को भाजपा मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज शर्मा पूर्व में पंचायत समिति डायरेक्टर रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी ने बताया कि नीरज शर्मा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति पर रामगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, रिंकू शर्मा, गोविंद सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, सोनू जांगिड़, राजेश सिंगल, अंकुर सिंगल, अरुण जैन और रमेश सहित कई कार्यकर्ताओं ने नीरज शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

ब्राह्मण समाज के गजेंद्र शर्मा, लखन शर्मा, दिनेश शर्मा, बंटी एडवोकेट, धीरज शर्मा, रुपेश शर्मा और राजीव शर्मा सहित अनेक समाजबंधुओं ने भी दूरसंचार के माध्यम से उन्हें बधाई दी और संगठन में उनके योगदान की सराहना की। भाजपा मंडल मंत्री नीरज शर्मा ने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह का आभार प्रकट किया और कहा कि वे संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts