हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया नारायण हरि,

हाथरस भगदड़ को लेकर ‘भोले बाबा’ यानी सूरजपाल ने पहली बार कैमरे पर आकर अपनी बात रखी है. इस घटना को लेकर बाबा ने कहा कि वह इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी है. सूरजपाल का कहना है कि लोगों को प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए.

किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. बाबा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रभु लोगों को इससे उबरने की शक्ति दें. सूरजपाल को उनके अनुयायी ‘भोले बाबा’ के तौर पर जानते हैं. हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के बाद पहली बार सूरजपाल का बयान सामने आया है.

आपको बता दें कि हाथरस में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक भी व्यक्त किया था. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था.

बाबा के भक्तों के नाम पर खरीदी गई दर्जनों गाड़ियां

आश्रम में एक आलीशान इमारत बनी है, उसके गेट पर ताला जड़ा है और चार गार्ड इसकी सुरक्षा में तैनात है. प्रताप सिंह नाम के गार्ड से जब एनडीटीवी ने पूछा इसके अंदर क्या बना है जो इतनी सुरक्षा की जा रही है तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम है क्योंकि कई साल से यहां ताला लगा है. कोई भी अंदर नहीं जा सकता है. बाबा भोले का आर्थिक सामराज्य उसके आध्यात्मिक संसार से कही ज्यादा रहस्यमयी और आलीशान है. इसके अलावा नारायण साकार हरि चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदने की बात सामने आई है. ये भी पता चला है कि भोले बाबा के भक्तों के नाम पर करीब दर्जनों लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी गई है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts