नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार,ओर साथ ही 3 बाल अपचारियों को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र भी किया बरामद। जनपद में वाहन चोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल व थाना प्रभारी कोतवाली महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में, नगर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तथा तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट लगी 1 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल चोरी करने के उद्देश्य से पुरकाजी से मुजफ्फरनगर आ रहे है। ओर कुछ समय बाद बामनहेडी पुल के पास रुडकी रोड पर पीर के पास से निकलेंगे। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची ओर अपने वाहनों को सडक किनारे खडा करके व आड में खडे होकर चोरों के आने का इंतजार करने लगे। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाइकिल पर 4 व्यक्ति आते दिखायी दिये, जिन्हे टार्च की रोशनी देकर रुकने का ईशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर हडबडाए और एकदम पीछे मुडने का प्रयास करने लगे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एकबारगी दबिश देकर व आवश्यक बल प्रयोग कर चारों लोगों को पकड लिया गया। ये सभी वाहन चोरी का कार्य करते है जिसमें 3 बाल अपचारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts