मुजफ्फरनग सूजडू क्षेत्र की छात्रा नबिया परवीन द्वारा चौथी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाह आलम ने नबिया परवीन को शील्ड प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा परिवार के अन्य बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक होती हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक पश्चिम अध्यक्ष चौधरी जफरयाब अली, नगर महामंत्री गुल मोहम्मद अंसारी, भाकियू तोमर के जिला महासचिव नईम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















