मुज़फ्फरनगर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वैदिक पुत्री पाठशाला में विशाल रैली आयोजित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर | आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी,  में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय की सभी छात्राओं ने जन जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, समस्त स्टाफ, और विशेष रूप से गेम्स शिक्षिका बबीता राणा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने छात्राओं को तिरंगे के महत्व और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे आजादी के इस महोत्सव के अवसर पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने के लिए कार्य करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts