मुजफ्फरनगर में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। दो छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें अर्पित जैन ने 99.84 प्रतिशताइल के साथ केमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि शिव बोचरी ने 98.80 प्रतिशताइल प्राप्त की। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और संस्था की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का परिणाम है। इस सफलता पर क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जेईई मेन भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जो राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का द्वार है। परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया जाता है जिससे छात्रों को स्कोर सुधारने का अवसर मिलता है। AESL छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, NTSE और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर कोचिंग प्रदान करता है। इस उपलब्धि ने मुजफ्फरनगर को शिक्षा के क्षेत्र में गौरवान्वित किया है।























































