मुजफ्फरनगर: थाना छपार पुलिस ने चोरी के 05 मामलों का किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शातिर चोरों और लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने चोरी के मामलों का सफल अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के दिशा-निर्देशन में, थाना छपार पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की 01 भैंस, 15 किलोग्राम विद्युत तार, 4530 रुपये नगद, चोरी के उपकरण और 01 महिन्द्रा पिकअप बरामद की।

यह कार्रवाई 01 दिसंबर 2024 को हुई, जब तितावी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप को देखा, जिसमें भैंस लदी हुई थी। पुलिस द्वारा पिकअप को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य 05 साथी मौके से फरार हो गए।अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts