मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने शिकायत निस्तारण में जवाबदेही बढ़ाने का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर शासन द्वारा आम जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) नामक एक ऑनलाइन जनसुनवाई प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इस संबंध में रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर के यातायात सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आईजीआरएस नोडल अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, आईजीआरएस कर्मचारी और सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

गोष्ठी में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी को निर्देश दिए गए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच मौके पर जाकर की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। भूमि संबंधी विवादों की शिकायतों के मामले में उपजिलाधिकारी एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उचित कदम उठाने को भी कहा गया। इसके अलावा, आईजीआरएस पोर्टल को एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया है, जिसके जरिए शासन आम जनता की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करता है। इसलिए इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाना आवश्यक है। गोष्ठी में स्पष्ट किया गया कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts