मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी नेशनल कराटे चैंपियनशिप में चमके, 3 स्वर्ण और 3 अन्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रौशन

मुजफ्फरनगर काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यह चैंपियनशिप 24 से 27 अगस्त 2025 तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देशभर के अलगअलग जिलों से लगभग 1500-2000 चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए आए।मुजफ्फरनगर जिले के खिलाड़ियों ने हर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। 8-9 साल की उम्र वर्ग (-20 किलो) में काव्य वत्स और सुखप्रीत कौर (-25 किलो) ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता दिखाई। यूथ कैटेगरी में रुद्रांश मालिक ने काता इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सिद्धांत सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। कैडेट गर्ल्स भार वर्ग में अक्षरा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सीनियर मेल काता में आदित्य धनराज कौशिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया और अपनी काबिलियत का परिचय दिया।इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों का स्वागत और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी, प्रेसिडेंट, उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी और मुजफ्फरनगर जनरल सेक्रेटरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने केवल जिले का मान बढ़ाया बल्कि युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और समर्पण को भी बढ़ावा दिया। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और मेहनत के दम पर सभी को प्रभावित किया और यह साबित किया कि मुजफ्फरनगर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ने कहा कि भविष्य में भी जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस जीत ने केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया बल्कि उनके परिवार और जिले के लोगों में भी गर्व और खुशी का माहौल बना दिया।मुजफ्फरनगर जिले के इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि युवा प्रतिभाओं में राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने की क्षमता और साहस दोनों मौजूद हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts