मुज़फ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कावड़ सेवा शिविरों का भ्रमण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने आज किया कावड़ सेवा शिविरों का भ्रमण।ग्राम भोकरहेड़ी, निरगाजनी, सिकंदर पुर ,भोपा नहर पटरी एवं मोरना में जानसठ रोड , ग्राम कमहेड़ा ,खेड़ी फिरोजाबाद में कावड़ यात्रियों के सेवार्थ लगाए गए शिविरों का भ्रमण किया और सेवादारों ,आयोजकों सहित चिकित्सा विभाग कर्मियों से भी संवाद कर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की ।

डा.निर्वाल ने कावड़ यात्रियों से भी उनका हाल चाल भी जाना । डा .निर्वाल ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा पुनीत कार्य है । इसमें यथा संभव सहयोग करना चाहिए । इस भ्रमण क्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राठी , महक पाल प्रधान मोरना , मेनपाल प्रधान सिकंदरपुर, रामकुमार शर्मा जिला संयोजक ,अरुण पाल महामंत्री ,संजीव राठी , संजय कोरी , डा.ओमपाल चौहान,महिपाल राठी ,राजेंद्र सिंह व बंटी भोपा आदि का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts