भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर |विकास प्राधिकरण के आदेशों के तहत 13 अगस्त 2024 को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में मुजफ्फरनगर के जोन-5 के अंतर्गत लगभग 18 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। ये कॉलोनियां श्री अभिषेक कुमार और श्री जयइन्द्र प्रकाश द्वारा बिना प्राधिकरण से स्वीकृत तलपट मानचित्र के विकसित की जा रही थीं।
इससे पहले, प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नोटिस जारी किए थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसलिए, प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए और उनकी अनुपालना में यह कार्यवाही की गई। इस प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस बल, और अन्य संबंधित टीमें मौके पर उपस्थित रहीं।
















