मुजफ्फरनगर:पालिका और एमडीए ने मिलकर बनाया शहर विकास का रोडमैप

मुजफ्फरनगर। शहर के सौन्दर्यकरण और विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने के लिए नगरपालिका परिषद और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थाओं ने शहर के चौराहों, सड़कों, डिवाइडरों और पार्कों के विकास के लिए साझा योजना बनाई है, जिससे कार्यों में एकरूपता लाई जा सके और विभागीय टकराव से बचा जा सके।

मंगलवार को एमडीए सभागार में आयोजित बैठक में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने अपनी-अपनी टीमों के साथ विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति जताई।

एकरूपता के साथ होंगे विकास कार्य

पालिका और एमडीए के अधिकारियों ने प्रस्तावित विकास योजनाओं को साझा किया और सहमति बनाई कि किसी भी कार्य के लिए अलग-अलग बजट न खर्च हो, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र विभाजन कर कार्य किए जाएं।

  • कंपनी बाग को नगरपालिका विकसित करेगी, जबकि इसके बाहर सूजडू चुंगी से मीनाक्षी चौक तक मेरठ रोड पर एमडीए ग्रीन पाथ-वे बनाएगा।
  • सरकूलर रोड पर सूजडू चुंगी से महावीर चौक तक पालिका द्वारा पाथवे का निर्माण किया जाएगा, जबकि
  • मेरठ रोड से मीनाक्षी चौक तक एमडीए पाथवे विकसित करेगा।पालिका अहिल्याबाई होल्कर चौक और वहलना चौक का सौंदर्यीकरण करेगी, वहीं महावीर चौक के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एमडीए के पास होगी।
  • श्रीराम कॉलेज के पास परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पालिका और एमडीए की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी।शहर के अन्य चौराहों, सड़कों और पार्कों के विकास के लिए भी दोनों विभागों ने अपनी कार्ययोजनाओं को साझा किया।

समन्वय से विकास को मिलेगा बढ़ावा

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि अक्सर विभागीय तालमेल की कमी से विकास कार्य प्रभावित होते हैं या एक ही कार्य दो बार अलग-अलग विभागों द्वारा कर दिया जाता है, जिससे संसाधनों की बर्बादी होती है। इस बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करना था, जिससे योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सके।

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि बैठक में कई समस्याओं का समाधान निकालने पर चर्चा हुई, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी। एमडीए के सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप सिंह ने बताया कि इस पहल से शहर को एक आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सकेगा।

बैठक में रहे प्रमुख अधिकारी

बैठक में एडीएम और एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, पालिका एई अखंड प्रताप सिंह, जलकल एई सुनील कुमार, एमडीए एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एई अजय कुमार जैन, जेई हितेश गुप्ता, सहायक नगर नियोजक मोहित प्रताप, लिपिक लेखपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक से स्पष्ट है कि अब शहर के विकास कार्यों में समन्वय की नई दिशा तय हो गई है, जिससे मुजफ्फरनगर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts