मुजफ्फरनगर: 9 सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा चयनित 9 सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा लगातार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 1036 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें से सभी का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आज 533 सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें से 9 मुजफ्फरनगर जिले में नियुक्त हुए। इन अधिकारियों में विनीत कुमार, गौरव वर्मा, दीपक कुमार तोमर, हर्षवर्धन त्यागी, अभिनव गौतम, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, नितिन कुमार और पियूष गर्ग शामिल हैं।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार और नरेश कुमार भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts